तक्षशिला पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़े-बुजुर्गों का स्वागत कर उन्हें धार्मिक पुस्तकें भेंट की गईं।
इस अवसर पर नन्हें-मुन्नों ने दादा-दादी और नाना-नानी के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जहां Òनानी तेरी मोरनी को मोर ले गएÓ, Òदादी अम्मा, दादी अम्मा मान जाओÓ आदि गीतों पर डांस करके तालियां बटोरीं, वहीं Òतेरी है जमी, कई संदेशवाहकÓ आदि नाटक खेलकर बुजुर्गों के प्रति अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। दादा-दादी, नाना-नानी भी बच्चों के कार्यक्रम देखकर मंत्रमुग्ध होकर रह गए। इससे पूर्व निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने मां शारदे और महान संत त्यागी जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजक निधि तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस बीच बुजुर्गों ने रोचक किस्से सुनाकर बच्चों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में रोचकता लाने के लिए कई खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेस्ट जोड़ी का पुरस्कार अजितेश दीक्षित के दादा-दादी को मिला। ग्रैंड चाइल्ड गेम में लविश सचदेवा ने अपने दादा को फूल माला पहनाकर खिताब जीता। निदेशक अरुण खंडेलवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन में निधि मेहरोत्रा, नीलू, राधिका, राखी, अनुप्रिया, अखिल, प्रसून, हरिकेश, आरती, डॉली, आशा, सुरभि, अनामिका, प्रीति, प्रियंका, अपर्णा, एकता, गोविंद आदि का योगदान रहा।