फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। आंदोलन के दूसरे दिन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मिनिस्ट्रियल पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर पुराने जिला अस्पताल में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें विभागीय कार्यालयों में अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लिपिकों के लंबित प्रोन्नति आदेश को अतिशीघ्र निर्गत किया जाए। समायोजन स्थानांतरण नीति के अंर्तगत मंडल में किए जाए। लिपिकों की नियुक्ति का प्राधिकारी निदेशक, प्रशासन (आईएएस) के स्थान विभागीय निदेशक/अपर निदेशक बनाया जाए। आशुलिपिक एवं स्टोर कीपर की पृथक से वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रोन्नति दी जाए आदि मांग की गई। ज्ञापन देने वालों अध्यक्ष केपी सैिंह, संरक्षक एमएमए खान, मंत्री राकेश चंद्र, अवधेश कुमार, प्रभात कुमार गुप्ता, सूरजू प्रसाद, संदीप कुमार, अखिलेश चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें