फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के सामने गश खाकर गिरा फरियादी युवक

Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
डीएम के सामने गश खाकर गिरा फरियादी युवक
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पुवायां से आया युवक बुधवार को दोपहर डीएम विजय किरन यादव से फरियाद करने के दौरान गश खाकर गिर पड़ा। इससे डीएम भी असहज हो उठे। उन्होंने फरियादियों की सुनवाई रोक दी और तत्काल 108 एंबुलेस बुलवा ली। युवक के होश में आने पर उसे और अस्वस्थ दिख रहे अन्य कई फरियादियों को डीएम ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। हुआ यह कि बुधवार को डीएम आनंद ने कलक्ट्रेट में फरियादियों की भीड़ देख सहकारी समितियों का प्रस्तावित निरीक्षण स्थगित कर दिया। जन सुनवाई शुरू करने पर उनके कक्ष के बाहर बरामदे में पीड़ितों का मेला जुट गया। तमाम फरियादी कक्ष के अंदर अपनी बारी की प्रतीक्षा में खड़े थे। इनमें पुवायां के मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले प्रेमपाल यादव का 25 वर्षीय पुत्र नितिन भी शामिल था। डीएम जनता का दुख-दर्द सुनने में तल्लीन थे कि गर्मी में चलकर आए नितिन को अचानक चक्कर आने से वह फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया। डीएम के निर्देश पर कर्मचारियों ने पानी के छींटे मारकर नितिन को सामान्य किया। डीएम आनंद ने पाया कि वहां शारीरिक रूप से कमजोर और अस्वस्थ दिख रहे अन्य कई फरियादी भी खड़े। इस पर उन्होंने एंबुलेंस बुलवाई और नितिन समेत बीमार प्रतीत हो रहे अन्य कई लोगों को अस्पताल रवाना करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें