फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने को खानपान में बरतें सावधानी

Sat, 27 Dec 2014 08:24 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएफ कालेज के वाणिज्य संकाय में दो दिवसीय ‘निरोगी काया’ नामक चिकित्सीय परामर्श संगोष्ठी शुरू हुई। पहले दिन डॉ. हेमेंद्र वर्मा और डॉ. गौरव कौशल ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

मल्टीपरपज हाल में हुई संगोष्ठी में डॉ. हेमेंद्र वर्मा ने कहा कि आहार-विहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य पर जो लोग ध्यान देते हैं, वह कम अस्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए खानपान में सावधानी बरतने के अलावा प्रसन्न रहना भी जरूरी है। अनावश्यक सोचना भी बीमारी को दावत देना है।
डॉ. गौरव कौशल ने कहा कि वर्तमान में तनाव भरी जिंदगी और वातावरण से बीमारियां बढ़ रही हैं इसलिए आवश्यक हैं कि इस तनाव को कम किया जाए। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि काया को निरोगी रखना मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव नहीं। हम अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. फरोग खुमार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. जमील अहमद, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. स्वप्निल यादव, सचिन खन्ना, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. बरखा सक्सेनरा, डॉ. नीलम टंडन, डॉ. अमरीन इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें