फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का टोटा, नहीं शुरू हुआ मेगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वैक्सीन की कमी के कारण कोरोना से बचाव के लिए मेगा वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो सका। 3378 लोगों की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही सीएचसी, पीएचसी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने सेंटर पर टीकाकरण कराने वाले लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। कुछ पहली बार तो कुछ लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ छह हजार डोज थीं। इसमें से 3378 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जबकि मेगा वैक्सीनेशन के तहत 20 हजार लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया था, वैक्सीन का टोटा होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल इसे मेगा वैक्सीनेशन का नाम नहीं दिया।
सीएमओ डॉ.एसपी गौतम ने कहा कि प्रतिदिन वैक्सीनेशन कराया जाएगा। तब तक हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन भी आ जाएगी। उन्होंने बताया कि जितना ज्यादा वैक्सीनेशन कराएंगे, तीसरी लहर उतनी ही कमजोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण
शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कार्य की देखरेख के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने गोद लिया है। नगर आयुक्त लोधीपुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने एमनजई जलालनगर, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने बाडूजई प्रथम, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता ने तारीन जलालनगर (पुलिस लाइन), मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने सरायकाइयां में बने नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां चल रहे टीकाकरण की जानकारी ली और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण में लापरवाही न बरते जाने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें