फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्डधारकों को गोल्डन कार्ड बनवाने में लाई जाए तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम सतीश चंद्रा ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों के गोल्डन कार्ड बनवाने के काम में तेजी लाई जाए। बिना गोल्डन कार्ड के योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुवायां तहसील के सभागार में हुई बीईओ, सीडीपीओ, बीडीओ और डॉक्टरों की बैठक में एसडीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत तहसील क्षेत्र का लक्ष्य लगभग 54085 निर्धारित किया गया है। अधिकारी अपने अधीनस्थों को लगकर लक्ष्य पूरा करने में सहयोग करें।
एसडीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज के निशुल्क सुविधा मिलती है। जिन लोगों ने अब तक अपने गोल्डन कार्ड नहीं बनवाए हैं, वह जल्द ही कार्ड बनवा लें, जिससे योजना का लाभ पाने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के सापेक्ष काम हर हाल में किया जाना है। बैठक में पुवायां, बंडा, खुटार, सिंधौली के बीडीओ, सीएचसी प्रभारी, बीईओ और सीडीपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें