फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर दो घंटे हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी 60 वर्षीय संजीव मिश्रा को गुरुवार को जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। परिजन का आरोप है कि चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही की। कई बार हालत बिगड़ने की सूचना देने के बावजूद चिकित्सक मरीज को देखने नहीं आए। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संजीव की मौत हो गई जिसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। उन्होंने डॉक्टर अनिल राज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और नारेबाजी की। हंगामा होने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर एसएसआई चौक कोतवाली शिवबरन यादव, चौकी प्रभारी घनश्याम शर्मा मौके पर आ गए। पुलिस के सामने भी परिवार वाले अपनी मांग पर अड़े रहे। उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। मृतक के बेटे अंकित मिश्रा ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर से कई बार अनुरोध किया कि उनके पिता को ठीक से देख लिया जाए। मगर डॉक्टर ने नहीं सुनी। इसी के चलते उनके पिता की मौत हो गई। पुलिस के समझाने पर करीब दो घंटे बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव लेकर घर चले गए।
मृतक संजीव मिश्रा के परिवार वाले जिला अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। फिलहाल मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई जांच की जाएगी।
विज्ञापन

- शिव बरन यादव, एसएसआई चौक कोतवाली, शाहजहांपुर
संजीव मिश्रा को गुरुवार दोपहर 11:50 बजे भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। इस बात को उनके परिजन को बता भी दिया गया था। परिवार वालों से बार-बार यहां से रेफर कराकर ले जाने के लिए भी कहा गया लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। मामले में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। यदि प्रार्थना पत्र दिया जाएगा तो कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। - डॉ.ए.के सिंह, प्रभारी सीएमएस शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें