फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का आक्सीजन प्लांट खराब, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल मेें अव्यवस्था की भरमार है। आक्सीजन प्लांट का चार दिन पहले फुंका मोटर रविवार देर शाम तक ठीक नहीं हो सका, जिससे मरीज परेशान हैं। मरीजों को तत्काल आक्सीजन मिलना मुश्किल है। हालांकि अस्पताल प्रशासन मरीजों को सिलिंडर से आक्सीजन देने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जिला संयुक्त चिकित्सालय में 304 बेड हैं। यहां रोज ओपीडी में लगभग 18 सौ और ट्रॉमा सेंटर में रोजाना करीब 90 मरीज आते हैं। इनमें गंभीर मरीजों को भर्ती कर लिया जाता है। यहां रोज आठ-दस सिलेंडर आक्सीजन खपत होती है। कई बार आक्सीजन वाले सिलेंडर नहीं मिल पाते थे। मरीजों की दिक्कत को दूर करने के लिए जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाया गया था। चार दिन पहले ऑक्सीजन प्लांट का मोटर फुंक गया था। खास बात है कि अस्पताल प्रशासन चार दिन में आक्सीजन प्लांट का मोटर ठीक नहीं करा सका। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि प्लांट खराब होने से कर्मचारियों का काम बढ़ गया है, उन्हें गोदाम से सिलिंडर इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर पहुंचाना पड़ रहा है, मरीजों को जो दिक्कत वह अलग, उनके लिए सिलिंडर से आक्सीजन दी जा रही है। पाइप लाइन से मरीजों को आक्सीजन देने की व्यवस्था ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, डीवीडी और इमरजेंसी वार्ड में बनी हुई है।
मोटर फुंक जाने की वजह से आक्सीजन प्लांट बंद हो गया है। मरीजों को सिलिंडर के जरिये आक्सीजन दी जा रही है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। मोटर बनकर आ गया है, इंजीनियर सोमवार को आकर मोटर प्लांट में लगा देगा। पूरी उम्मीद है कि सोमवार को प्लांट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एमपी गंगवार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें