फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौ का छात्र तमंचा लेकर पहुंचा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर के एक स्कूल का कक्षा नौ का छात्र शुक्रवार को स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया। उसके सहपाठियों ने तमंचा देखकर शिक्षक को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक स्कूल में उस समय खलबली मच गई जब छात्रों ने शिक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि एक छात्र किताबों के थैले में तमंचा रखकर लाया है। शिक्षक ने प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि तमंचा उसके घर रखा था। वह साथी छात्रों पर रौब गांठने की नियत से तमंचा ले आया था। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि छात्र के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें