जैतीपुर। क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी 55 वर्षीय सुखपाल को बुखार होने पर गंभीर अवस्था में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतीपुर लाए जहां उनका उपचार किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में सुखपाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सुखपाल को दो दिन से काफी तेज बुखार आया और पूरे शरीर में असहनीय दर्द हुआ। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।