फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री-मुख्यमंत्री आज शाहजहांपुर में

Fri, 17 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री-मुख्यमंत्री आज शाहजहांपुर में
विज्ञापन
जिगनेरा में बनने वाले राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने को शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संक्षिप्त दौरे की सुरक्षा के लिहाज से लिहाज फुल प्रूफ तैयारियां पुलिस - प्रशासनिक स्तर पर शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। मुख्यमंत्री दिन में 11.40 बजे जिगनेरा गांव के पास औद्योगिक आस्थान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। उससे पहले 11 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा हेलीकाप्टर से आयोजन स्थल के पास बने दूसरे अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे।शुक्रवार को कमिश्नर प्रमांशु कुमार और आईजी विजय सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री की फ्लीट के साथ पूरे रूट का रिहर्सल किया और सुरक्षा चौकसी व मार्ग का जायजा लिया।फिर सुरक्षा प्रबंध और तैयारियों में जुटे पुलिस -प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। आईजी ने कहा कि मंच पर जिन्हें जाने की अनुमति हो वही जाएंगे, कोई अतिरिक्त व्यक्ति न जाने पाए। बैठक में डीआईजी आशुतोष, डीएम पुष्पा सिंह, एसपी डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद थे। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री जिगनेरा में शिलान्यास करने के बाद बंथरा जाएंगे और वहां रुहेलखंड अस्पताल एवं प्रस्तावित वरुनार्जुन मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। जिगनेरा में बनाए गए मंडप में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का संक्षिप्त संबोधन कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


आभार जताने के साथ मांग भी रखेंगे सपा जिलाध्यक्ष
जिले को राजकीय मेडिकल कॉलेज का तोहफा देने के लिए जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां शनिवार को उनका जनपदवासियों की ओर से आभार प्रकट करेंगे, वहीं जिले के विकास के लिए जरूरी मांगें भी उनके समक्ष रखेंगे।
                
केंद्रीय मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से कृभको में मिलेंगे
 जिगनेरा में मेडिकल कॉलेज शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कृभको गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। सांसद कृष्णा राज, प्रदेश में भाजपा विधानमंडल दल नेता सुरेश कुमार खन्ना, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा, डीपीएस राठौर, रामबरन सिंह आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने तीन सेफ हाउस बनाए
मुख्यमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्तपाल, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज और कृभको श्याम फर्टीलाइजर में सेफ हाउस बनाया है। शुक्रवार को एडी हेल्थ डॉ. अनीता दत्ता और संयुक्त निदेशक डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि गजियाबाद से एएलएस एंबुलेंस आ गई है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से भी स्पेशल एंबुलेंस आ रही है। एक एंबुलेंस मुख्यमंत्री की फ्लीट, एक हेलीपैड, एक कृभको श्याम फर्टीलाइजर, एक रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज और तीन एंबुलेंस जिला अस्पताल में तैनात रहेंगी। सेफ हाउस में सभी जीवन रक्षक सुविधाओं और दवाओं का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें