फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि बच्चों का उपचार किया

Mon, 16 Feb 2015 12:27 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की सहयोग इकाई की ओर से दूसरा नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में कई जनपदों के चिकित्सकों ने होम्योपैथी के माध्यम से मंदबुद्धि और विकलांग बच्चों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। बाद में सभी बच्चों को तीन माह के लिए दवाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में लगे कैंप में स्थानीय चिकित्सकों के अलावा मुरादाबाद, लखनऊ, लखीमपुर, फिरोजपुर (पंजाब) आदि के चिकित्सकों ने पहले से पंजीकृत बच्चों का परीक्षण कर उन्हें उपयोगी सुझाव दिए। इससे पहले भी सितंबर माह में संस्था की ओर से वृहद कैंप लगाया जा चुका है। रविवार को लगे दूसरे कैंप में 50 बच्चे दोबारा लाए गए थे। उनके परीक्षण में सुधार होने का दावा किया गया है। संस्थाध्यक्ष विनीत सर्राफ और सचिव डॉ. अमित वर्मा की देखरेख में हुए आयोजन में हरप्रीत बग्गा, सुशील सक्सेना, राजीव खन्ना, गोविंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।

इन चिकित्सकों ने किया परीक्षण
कैंप में मुरादाबाद के डॉ. भुवनेश, डॉ. एसपी गंगवार, डॉ. हेमंत, डॉ. सुमन, लखनऊ के डॉ. अस्मिता शेखर, लखीमपुर के डॉ. विनोद के अलावा डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. राजेंद्र, डॉ. राहुल, डॉ. अनुराग गुप्ता आदि ने बच्चों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें