फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क...बर्न वार्ड में बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली पर पटाखों के कारण झुलसने व अन्य घटनाओं के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पहले से सतर्क हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला और पुरुष बर्न वार्ड में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। साथ ही 15 अतिरिक्त बेड का भी इंतजाम किया गया है। डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में 24 घंटे डॉक्टरों व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है। अगर कोई मरीज आता है तो उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि पटाखों में कई ज्वलनशील रसायन होते हैं। इन रसायनों के जलने पर तेज आवाज व ध्वनि के साथ बहुत ज्यादा धुआं भी निकलता है, जो नुकसानदायक होता है। उन्होंने कहा कि दीपावली की रात को खासतौर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें