शाहजहांपुर। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को संविदा पर चार नए डॉक्टर मिल गए हैं। 11 डॉक्टरों के साक्षात्कार के बाद चार का चयन हो सका है। इन्हें जल्द जिम्मेदारी दी जाएगी।
16 सीएचसी और 39 पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के पास मात्र 84 डॉक्टर हैं। 180 के सापेक्ष रिक्त पदाें को भरने के लिए महकमा लगातार प्रयासरत है। काफी प्रयास के बाद भी स्टाफ पूर्ण नहीं हो पा रहा। गत दिनों स्वास्थ्य विभाग ने 16 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। इनमें 11 डॉक्टर ही साक्षात्कार के लिए आए। इनमें चार का चयन कर लिया गया। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि डॉक्टरों के ज्वाइन करने के बाद दो को शहरी क्षेत्र में लगाया जाएगा। एक डॉक्टर को राजकीय मेडिकल कॉलेज व एक को तहसील की सीएचसी पर भेजने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि संविदा के 32 पदों के सापेक्ष 16 डॉक्टर विभाग के पास हो जाएंगे।