मीरानपुर कटरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं की जांच करते डॉक्टर। स्रोत:
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में प्रशिक्षुओं की बीच रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसके अंतर्गत डीएलएड 2024 बैच की टीम शिक्षा ज्योतिर्दल ने प्रथम, लक्ष्मीबाई टीम ने द्वितीय, शिक्षा के सितारे टीम ने तृतीय स्थान पाया। डीएलएड 2025 बैच में भोर के तारे टीम को प्रथम, जुगाड़ू ग्रुप को द्वितीय और सावित्री बाई फुले टीम को तृतीय स्थान मिला। प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य और सभी प्रवक्ताओं ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। संवाद