फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ मार्ग पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर... मेडिकल कॉलेज में 20 बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ रूट पर सात स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने 20 बेड का कांवड़ वार्ड बनाया है।
विज्ञापन

सावन में इस बार चार सोमवार पड़ रहे हैं। सोमवार को मंदिरों में बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। श्रावण मास में पटना देवकली, सुनासिर नाथ मंदिर बंडा, बाबा विश्वनाथ मंदिर, सिंधौली के त्रिलोकीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहती है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
कांवड़ यात्रा मार्ग में अल्हागंज के हुल्लापुर तिराहा, जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा, कांट थाना के पास, पिपरौला फैक्टरी के पास, बरेली मोड़, टाउन हॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, रोजा के हथौड़ा चौराहा पर कांवड़ियों को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने चिकित्सीय टीम की ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने निर्धारित यात्रा रूट पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के संबंधित को निर्देश दिए हैं। वीआईपी एवं एम्बुलेंस सेवा प्रभारी अधिकारी डॉ. ओमेंद्र राठौर को कांवड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आकस्मिक स्थिति के लिए 20 बेड का कांवड़ वार्ड तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें