जीआईसी खेल मैदान में शिक्षकों को सम्मानित करते सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष। स्रोत: जागरूक पाठ
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण सम्मान समारोह का आयोजन जीआईसी के खेल मैदान पर किया गया। इस बीच जिले के कुल 916 निपुण घोषित स्कूलों के प्रधानाध्यापकाें व इंचार्जों को प्रशंसापत्र दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अरुण सागर व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाएं रखें। सरकार ने बेसिक शिक्षा के कायाकल्प के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इससे विद्यालयों का भौतिक परिवेश बदला है।
कार्यक्रम में बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्य, डीसी प्रशिक्षण रोहित सिंह, डीसी सामुदायिक सहभागिता सतीश कनौजिया, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर आदि मौजूद रहे।