फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑटो पलटने से प्रधान अध्यापक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बतलैया मोड़ के पास मंगलवार सुबह हादसा हो गया। बाइक की टक्कर से पलटे ऑटो रिक्शा में सवार जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापक अश्विनि कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। ऑटो रिक्शा तिलहर के ग्राम सलीमाबाद पट्टी निवासी यासीन चला रहे थे। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


बाइक की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो लोग घायल

निगोही। पुवायां मार्ग पर स्थित उदारा चौराहा के पास मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। बाइक की टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार खुदागंज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी उत्कर्ष सिंह व उत्सव सिंह घायल हो गए। इस बीच दूसरी बाइक से पीछे चल रहे पिता दिनेश सिंह और उनकी मां सुनीता ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें