फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ से अभद्रता का आरोपी प्रधान अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
 खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

जैतीपुर के बीईओ अश्वनी कुमार सिंह कर रहे हैं मामले की जांच
जलालाबाद। मंगलवार को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैलेंद्र गौतम से अभद्रता करने वाले प्रधान अध्यापक ब्रह्मपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें फिलहाल बीआरसी से अटैच कर दिया गया है। इस मामले की जांच जैतीपुर के बीईओ अश्वनी कुमार सिंह को सौंपी गई है।
जलालाबाद के बीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर देर शाम उनके द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद बीएसए ने शिक्षक ब्रह्मपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। जांच अधिकारी अश्वनी सिंह को शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि गांव धिंयरिया के प्राथमिक स्कूल को डीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने गोद लिया था। 18 अक्तूबर को बीडीओ उस स्कूल की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर जब उन्होंने इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रह्मपाल से जानकारी लेनी चाही तो आरोप है कि वह भड़क गए। उन्होंने न केवल बीडीओ से अभद्रता की, बल्कि हाथापाई पर उतारू हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को भी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें