सेहरामऊ दक्षिणी। स्थानीय थाने में करीब तीन वर्ष पहले तैनात किए गए मुख्य आरक्षी समेत दो अन्य आरक्षियों का शासन के आदेश पर एसपी ने 20 दिन पहले अन्य थानों में तबादला कर दिया था। ट्रांसफर होने पर आरक्षी निखिल कुमार और गौरव ने अपनी रवानगी कराकर दूसरे थानों पर कार्यभार ले लिया है, लेकिन मुख्य आरक्षी को अब तक थाने से कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
बता दें कि इन सभी पुलिसकर्मियों का तबादला गांव वालों के अनुरोध पर जिले के एक भाजपा विधायक ने शासन स्तर से कराया था। इस बारे में थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा का कहना है कि अन्य थानों से सेहरामऊ दक्षिणी थाना स्थानांतरित किए गए आठ आरक्षियों ने अभी अपनी आमद दर्ज नहीं कराई है।
इसलिए थाने का कार्य प्रभावित होने से बचाने के लिए मुख्य आरक्षी को अभी रोके रखा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानांतरित सिपाहियों को कार्यमुक्त किया जा चुका है। तबादले पर आने वाले सिपाहियों के यहां पहुंचते ही मुख्य आरक्षी को भी कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। संवाद