फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सेवा की रक्षा का राष्ट्रीय स्वाभिमान ने उठाया बीड़ा

Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालाबाद। राष्ट्रीय स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े नगर के कुछ युवाओं ने सार्थक पहल करते हुए बीमार तथा असहाय गोवंशीय पशुओं की रक्षा तथा उन्हें आश्रय व चारा पानी उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत गांव बघापुर में लोगों की मदद से गौशाला का निर्माण कराकर गोसेवा मुहिम की शुरूआत की है।
विज्ञापन

इस कार्य के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए गौ ग्रास वाहन की व्यवस्था भी की गई है, जो प्रतिदिन नगर में प्रमुख रास्तों पर घूमकर बेजुवानों के लिए रोटी तथा आटा एकत्र करता है। इस अभियान में शामिल युवा सूचना पाकर गांव बघापुर में बनाए गए गौशाला में बीमार, असहाय तथा चुटहिल गौवंशीय जानवरों को पहुंचाते हैं, जहां इलाज से लेकर उनके खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। इस अभियान में आनंद पांडेय, पवन पांडेय, सौरभ कुशवाहा, अरविंद सिंह, अखिलेश पाठक, सुमित अवस्थी, मुकेश पटेल आदि युवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें