फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा ने जो वायदे किए वो पूरे किए’

Thu, 03 Sep 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यक सभा के तत्वावधान में कटरा विधानसभा के खैरपुर मिल्कीपुर विधानसभा स्तर का चौथा सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सपा सरकार ने जो वायदे किए थे, वो पूरे किए हैं। कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। समाजवादी पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 45 लाख परिवारों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। कहा कि 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं से तो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव और दुर्घटनाओं की वजह से होने वाली मौतों में कमी आ गई है।
जिला महासचिव रणंजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में विशेषकर नौजवानों, किसानों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर ध्यान दिया। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद ने कहा कि देश को सबसे बड़ा खतरा सांप्रदायिकता से है और मुलायम सिंह एवं अखिलेश सांप्रदायिकता को रोक सकते हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. हामिद सईद खां, मतलूब हुसैन, हाजी शाहिद हुसैन, हसीब खां, अकरम, दिलशाद, मुन्ने शाह, सैयद हमदाद, तौसीफ, राशिद, सिद्दीक, फरहत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें