फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बीईओ को दौड़ाया

Sat, 19 Sep 2015 10:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश से नाराज शिक्षामित्रों का धरना गांधी भवन परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन पुवायां, निगोही और कांट ब्लाक के शिक्षामित्रों के साथ नगर के शिक्षामित्र भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा शिक्षामित्रों को प्रताड़ित करने पर शिक्षामित्रों ने मामले की शिकायत बीएसए से करके उन्हें भी ज्ञापन लेने के लिए गांधी भवन बुलाया।
विज्ञापन

बीएसए के डायट में हो रही काउंसिलिंग में व्यस्त थे, इसपर उन्होंने बीईओ (मुख्यालय) को ज्ञापन लेने के लिए भेजा। उनके साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री देवेश वाजपेयी और लिपिक मोहित पांडेय भी गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर बात बढ़ गई। इस पर शिक्षामित्र गुस्सा गए और बीईओ से वहां से चले जाने की बात कही। बात बिगड़ने पर उन्हें वहां से बिना ज्ञापन दिए ही भगा दिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्यामलाल यादव ने कहा कि एनसीटीई के खिलाफ दिया जा रहा धरना दो दिन बाद स्थगित कर दिया जाएगा। कहा कि 21 सितंबर को मुख्यमंत्री से बातचीत करके ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। 22 को भी गांधी भवन में बैठक होगी। वहीं, रामपूत पाल, आदर्श भारद्वाज, सुबोध वर्मा, पूजा सिंह, विक्रांत मिश्रा, अनुज तिवारी, अनुज पांडेय, भुवनेश्वर सिंह, रामासरे, धर्मेंद्र सिंह सहित तमाम शिक्षामित्रों ने अपने मन की भड़ास निकाली। दोनों जिलाध्यक्षों ने खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार करने और शिक्षामित्रों को परेशान न करने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन


अधिकारियों ने विरोध
किया तो खैर नहीं
- आक्रोशित शिक्षामित्रों ने एकराय होकर दी चेतावनी
- ऐसे अधिकारी चिह्नित करके बीएसए को दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शिक्षामित्रों के धरना प्रदर्शन का विरोध करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिक्षामित्र अभियान चलाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बारे में दोनों शिक्षामित्र संगठनों के पदाधिकारी एक स्वर में निंदा करते दिखे। शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों से बातचीत में उन्होंने खुलकर रोष प्रकट किया।
शिक्षामित्र संघ के प्रदेश प्रभारी श्यामलाल यादव ने कहा कि अधिकारी शिक्षामित्रों को मानसिक रूप से परेशान करने का काम रहे हैं और कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। यदि, अधिकारी चाहें तो उन्हें बर्खास्त कर दें, लेकिन वे लोग धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित का कहना है कि भ्रष्ट अधिकारी संकट की इस घड़ी में भी शिक्षामित्रों से धनउगाही करने के चक्कर में निरीक्षण कर हैं। इन्हें ब्लाक कार्यालयों में बंधक बनाकर पीटा जाएगा।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यदवीर सिंह यादव ने कहा कि तीन अधिकारी चिह्नित किया जा चुके हैं और बीएसए से शिकायत भी की जा चुकी है। यदि फिर न सुधार हुआ तो डंडों से काम लिया जाएगा। महिला विंग की जिला प्रभारी संतोष शुक्ला का कहना है कि शिक्षामित्रों के धरने पर आने की शिकायत शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारियों से करके स्कूलों को चेक करवा रहे हैं, जिससे शिक्षामित्रों का शोषण किया जा सके। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें