फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया ने वन विभाग की टीम को दौड़ाया

Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव भरकलीगंज में अवैध कब्जा हटवाने गई वन विभाग की टीम पर एक भूमाफिया ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराए वन कर्मी अवैध कब्जा हटवाने के बजाय मौके से भाग लिए।
विज्ञापन

भरकलीगंज गांव में वन विभाग की तरफ से जमीन का सीमांकन कराया जा रहा था। गांव के एक व्यक्ति ने वन विभाग की जमीन पर कई वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। सेक्शन प्रभारी बृहस्पतिवार को एसपी गौतम टीम के साथ मौके पर गए और वन विभाग की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए सीमांकन कर खाई लगवाना शुरू कर दिया। इसका पता लगने पर वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने वाला माफिया मौके पर पहुंचा गया और वनकर्मियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वनकर्मियों पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देकर दौड़ा दिया। एक वनकर्मी ने बताया कि अधिकारी इस पूरे मामले को दबाने में लगे हैं। तमाम वर्षों से वन विभाग की जमीन खाली न कराने में भी अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। यही नहीं टीम में शामिल रहे कर्मचारियों से भूमाफिया के खिलाफ तहरीर देने को मना कर दिया गया है। रेंजर एसएन यादव ने बताया कि टीम सीमांकन कराने गई थी, जो लोग विभाग की जमीन पर कब्जा किए हुए है उन्होंने सीमांकन का विरोध किया है। संबंधित कर्मचारियों से बात करने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें