फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते के फीते से फंदे पर लटक कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की बेरी चौकी के पास रहने वाले रूपेश (42) ने मकान के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव सीढ़ी के सहारे जूते बांधने वाले फीते से लटका मिला। मृतक के भाई के मुताबिक वह अवसाद में था।
विज्ञापन

रूपेश मजदूरी करता था। उनकी पत्नी बेबी दिल्ली में दो बच्चों के साथ रहती थी। रूपेश से उसने कई बार साथ चलने को कहा पर उसने जाने से इन्कार कर दिया। इसके चलते रूपेश अवसाद में रहने लगा था। बृहस्पतिवार को रूपेश अपना मकान बंद कर लेट गया। रात में कमरे में सीढ़ी के सहारे फंदे से लटक गया। इधर, जन्माष्टमी के दिन दोपहर तक रूपेश के घर के दरवाजे नहीं खुलने पर भाई मुकेश को चिंता हुई। छत पर चढ़कर जाल के सहारे एक बच्चे को मकान में प्रवेश कराकर दरवाजा खुलवाया गया। भाई अंदर गए तो वहां रूपेश का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें