तिलहर। साढ़ू के घर गई पत्नी बुलाने जाने पर भी वापस नहीं आई, तो गुरुगवां निवासी उसके पति रामसेवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
चेतराम ने बताया कि उनके भतीजे रामसेवक ने मंगलवार को जहर खा लिया था। उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि सीएचसी से घटना की सूचना प्राप्त हुई है। इस मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद