फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद जिलाध्यक्ष और राहुल बने महासचिव

Sun, 03 Jan 2016 08:50 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन कर चुके महान दल ने वर्ष 2017 में प्रस्तावित अगले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी गोटियां बिछाने के लिए संगठन की मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। इसी क्रम में महान दल के कार्यकर्ताओं की रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी गठित करके विनोद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष और राहुल मिश्रा महासचिव बनाए गए। साथ ही संतोष मौर्य को उपाध्यक्ष, सतीश मौर्य को प्रवक्ता, रघुनंदन मौर्य को तिलहर विधानसभा क्षेत्र सह प्रभारी, वीरेंद्र मौर्य को तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, संतोष मौर्य को विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष, मुकेश वर्मा को ददरौल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, गुरुदेव कुशवाहा को ददरौल विधानसभा क्षेत्र सह प्रभारी बनाया गया। इस संबंधी प्रस्ताव प्रदेश महासचिव सुनीत सिंह ने रखा और स्वीकृति प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें