फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणेश महोत्सव में हुआ हवन-पूजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
खिरनीबाग स्थित रामचरन धर्मशाला में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से रामचरन लाल धर्मशाला में नौ दिवसीय भगवान श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में दोनों समय आरती और पूजन आचार्य पं. हरिकेश शुक्ला ने कराया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की स्तुति और चालीसा का पाठ किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार को हवन-पूजन के बाद महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज वाजपेयी ने भगवान गणेश के चरणों में प्रणाम कर भंडारे का शुभारंभ किया। मंडल की ओर से बताया गया कि 22 सितंबर को शाम चार बजे भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, अभिषेक कदम, योगेश कदम और आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू समेत अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

श्रीराम कथा : मांगी नाव न केवट आना...
पुवायां। गांव जेबा के सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने केवट संवाद का मार्मिक प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम और केवट के बीच हुए संवाद का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि केवट ने भगवान श्रीराम के चरणों की महिमा को समझते हुए उनसे अपनी भक्ति और सेवा का अवसर मांगा। केवट की सरलता, श्रद्धा और समर्पण का प्रसंग सुनकर कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण हो गया।
श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आयोजन में धर्मेंद्र अवस्थी, कल्पना अवस्थी, विष्णुकांत महाराज, राजू शर्मा, जयनारायण वाजपेयी, रघुवंश अवस्थी, प्राणेश्वर पांडे सहित कई लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें