फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी के दम पर हरदोई की शानदार जीत

Sat, 10 Feb 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शाह क्लब मैदान में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाह क्लब के मैदान में शुक्रवार को आयोजित शृंखला के पहले मैच में हरदोई की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर शाहजहांपुर को सात विकेट से हरा दिया। टीम ने क्षेत्ररक्षण में काफी रन बचाए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच में टॉस जीतकर हरदोई की टीम ने पहले गेंदबाजी की। शाहजहांपुर की महिला टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट खोकर 109 रन बनाए। शिवा यादव ने 31, इशिता जैन ने 29 और एकता मिश्रा ने 14 रन का योगदान दिया। हरदोई की ओर से अक्षिमा और जैसारी ने एक-एक विकेट झटका। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई की सना ने 37, दीवाली ने 18 और अंचल वर्मा ने 13 रन बनाए। शाहजहांपुर की ओर से खुशी ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच सना रहीं। सौरभ और अमित ने अंपायर की भूमिका निभाई। एसोसिएशन के को-आर्डिनेटर मनोज यादव, रविशंकर तिवारी, अभय सिंह गुज्जर, गगन खन्ना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें