बरेली के डोरी लाल स्टेडियम में जोनल स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेडल विजेता खिलाड़ी। सं
शाहजहांपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से बरेली के डोरी लाल स्टेडियम में हुई जोनल स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक एवं बालिका वर्ग में टीम कोच दीपक वर्मा के नेतृत्व में आठ महिला और चार पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दस गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीते। सभी गोल्ड मेडल विजेता अब राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
महिला वर्ग के सब जूनियर 40 किग्रा भार वर्ग में कौशल्या देवी, 45 किग्रा भार वर्ग में रोली वर्मा ने पहला, 49 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशी देवी ने दूसरा स्थान पाया। खुशबू 55 किग्रा भार वर्ग में प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में निकिता वर्मा, 49 किग्रा भार वर्ग में नेहा वर्मा, सीनियर वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में अंशिका, 49 किग्रा भार वर्ग में नेहा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के सब जूनियर वर्ग के 49 किग्रा भार वर्ग में विवेक वर्मा, जूनियर वर्ग के 61 किग्रा भार वर्ग में सुनील कुमार, सीनियर वर्ग के 55 किग्रा भार वर्ग में विनोद कुमार, 73 किग्रा भार वर्ग में विषम मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा के मार्गदर्शन में ब्लॉक सिंधौली के ग्राम महाऊ दुर्ग में वेटलिफ्टिंग का अभ्यास करते हैं। विजेता दो खिलाड़ियों को छोड़कर सभी दस खिलाड़ी ग्राम महाऊ दुर्ग के ही निवासी हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, बीईओ अनुराग, अनिल कुमार, राहुल उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार, नैंसी गुप्ता आदि ने खुशी जताई।