शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शाह क्लब मैदान में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बल
शाहजहांपुर। शाह क्लब के मैदान में शुक्रवार को आयोजित शृंखला के पहले मैच में हरदोई की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर शाहजहांपुर को सात विकेट से हरा दिया। टीम ने क्षेत्ररक्षण में काफी रन बचाए।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच में टॉस जीतकर हरदोई की टीम ने पहले गेंदबाजी की। शाहजहांपुर की महिला टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट खोकर 109 रन बनाए। शिवा यादव ने 31, इशिता जैन ने 29 और एकता मिश्रा ने 14 रन का योगदान दिया। हरदोई की ओर से अक्षिमा और जैसारी ने एक-एक विकेट झटका। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई की सना ने 37, दीवाली ने 18 और अंचल वर्मा ने 13 रन बनाए। शाहजहांपुर की ओर से खुशी ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच सना रहीं। सौरभ और अमित ने अंपायर की भूमिका निभाई। एसोसिएशन के को-आर्डिनेटर मनोज यादव, रविशंकर तिवारी, अभय सिंह गुज्जर, गगन खन्ना आदि का सहयोग रहा।