फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए मेहनत जरूरी : बिष्ट

Fri, 03 May 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
स्टेडियम में इंडिया फुटबाल की सीनियर टीम के ​खिलाड़ी जतिन बिष्ट का स्वात करते ​खिलाड़ी। स्त्रोत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फुटबाल के खिलाड़ियों के लिए जगलिंग बहुत जरूरी है। तभी वे बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं। खेल को कॅरिअर बनाना है तो उसके लिए अच्छी कोचिंग भी लेनी होगी। इंडिया फुटबाल की सीनियर टीम में खेलने वाले जिले के पहले खिलाड़ी जतिन सिंह बिष्ट ने फुटबॉल खिलाड़ियों को ये टिप्स दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जतिन सिंह बिष्ट परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम के खिलाड़ियों को सफलता के टिप्स दिए और खेल की बारीकियों को साझा किया। कहा कि फुटबाल के खिलाड़ियों को मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। फुटबाल खेलते समय चारों तरफ देखकर अगला निर्णय लेने की शक्ति बहुत मायने रखती है। बताया कि कम से कम एक हजार बार फुटबाल को जगलिंग करना आना ही चाहिए। इसका निरंतर अभ्यास करें।
कहा कि अच्छे खिलाड़ियों को मौके भी मिलते हैं। उन्होंने बताया कि वह 2006 में इंडिया फुटबाल की सीनियर टीम में खेलने वाले जिले के पहले खिलाड़ी बने थे। इसके लिए उन्होंने जिले से बाहर जाकर एकेडमी ज्वाइन की जहां खेल को निखारने का मौका मिला। वर्तमान में वह ऑयल एंड गैस कार्पोरेशन में ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया को स्टेडियम के बेहतर सुधार के लिए बधाई दी। इस मौके पर हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली, खेलो इंडिया सेंटर हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद, फुटबाल प्रशिक्षक पंकज कुमार, लेखाकार शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें