फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिन में तेज धूप, उमस ने सताया, रात में बारिश से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस ने बुधवार को दिन में लोगों को परेशान कर दिया। लू का प्रकोप भी बना रहा। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर में तेज धूप होने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं रात करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा चलने के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान समान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि आर्द्रता 38 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। बुधवार रात करीब नौ बजे तेज हवा चलने लगी। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें