फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हर-हर गंगे... हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित भंडारे में ​​खिचड़ी वितरित करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। मकर संक्रांति के अवसर पर बृहस्पतिवार को गंगा के ढाई घाट तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान किया। श्रद्धालुओं ने अन्न, वस्त्र का दान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व दक्षिणा का दान किया। मेले में साधु-संतों, कल्पवासियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल व गोताखोरों की तैनाती के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

श्रद्धा और उल्लास से मनाई मकर संक्रांति, जगह-जगह भंडारे
शाहजहांपुर। मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। सुबह घरों में महिलाओं- पुरुषों ने विधि विधान से पूजन किया। जगह-जगह भंडारों एवं खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमत धाम पर आयोजित भंडारे में लोगों को खिचड़ी वितरित की। श्रद्धालुओं ने वीर बजरंगी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, बाबा वनखंडीनाथ मंदिर, चौक मंडी स्थित मंदिर, दुर्गा मंदिर, निगोही रोड स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित भंडारों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिनभर मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही।
लोगों ने गुड़, तिल, शुद्ध घी, मूंगफली, रेवड़ी, गजक व उड़द की खिचड़ी सहित गर्म वस्त्रों का दान किया। रिज़र्व पुलिस लाइन में एसपी राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और खिचड़ी वितरित की। इस मौके पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन, सीओ तिलहर ज्योति यादव मौजूद रहीं।
जेल रोड बहादुरपुरा स्थित यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के जिला कार्यालय पर भंडारा का आयोजन किया गया।

जलालाबाद। लोगों ने परशुराम मंदिर पहुंचकर खिचड़ी, वस्त्र व अन्य तरह का दान भगवान को अर्पित किया। बारहपत्थर चौराहे, याक़ूबपुर तिराहा, कोला मोड़, खंडहर रोड से लेकर नगर के मुख्य चौराहे तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्टाल लगाकर राहगीरों को खिचड़ी, तहरी, सब्जी पूड़ी, चाय व बूंदी आदि का वितरण किया।
बरेली हाईवे स्थित गंगा मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ जहां लोगों ने पतंगबाजी का आनंद लिया। पुलिस विभाग की ओर से कोला मोड़ पुलिस चौकी पर तहरी भोज तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आरा मशीन मालिक प्रतीक गर्ग, हर्षित गर्ग, सराफा व्यापारी सचिन गुप्ता, पूर्व सभासद विकास गुप्ता समेत नगर के तमाम व्यापारियों ने खिचड़ी, पूरी-सब्जी और चाय का वितरण किया। संवाद

पुलिस लाइन में आयोजित भंडारे में खिचड़ी वितरित करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलिस

पुलिस लाइन में आयोजित भंडारे में खिचड़ी वितरित करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलिस

पुलिस लाइन में आयोजित भंडारे में खिचड़ी वितरित करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें