फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशगवार मौसम से इफ्तार दावतों में रौनक

Mon, 13 Jul 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के महीने में इफ्तार की दावतों में रौनक बढ़ने लगी है। अब नमाज के बाद ईद से जुड़ी तैयारियों पर बातचीत का दौर शुरू हो गया है। खुशगवार मौसम इफ्तार दावतों की रौनक बढ़ाने में शिद्दत से साथ दे रहा है। रोजाना की तरह सोमवार को भी मस्जिदों में तराबीह पढ़े जाने के दौरान खासा चहलपहल का माहौल रहा।
विज्ञापन

कुरआन मुकम्मल होने की खुशी में कई मस्जिदों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। बाजार में सेवइयां, सूतफेनी, पिंड खूजर, आम, सेब आदि फलों के दाम चढ़ रहे हैं। बावजूद इसके बिक्री पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ईद की खरीददारी में भी तेजी आ गई है। बाजार में मुस्लिम महिलाओं की उमड़ती भीड़ इसका संकेत है। आने वाले दिनों में बाजार और गुलजार होने पर ट्रैफिक समस्या से भी निपटने की तैयारियां की जा रही हैं।
शहर के अलावा गांवों और कस्बों में भी मस्जिदों को सजाने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। बच्चों और युवाओं में तरावीह को लेकर खासा जोश और उत्साह है। देर शाम बारिश होने से मौसम और भी खुशनुमा हो गया है। सोमवार की शाम शहर में कई स्थानों पर लोगों ने दूसरों को इफ्तार पार्टी की दावतों में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें