तिलहर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
तिलहर। पोटरगंज पुरानी गल्ला मंडी स्थित श्री जनता रामलीला में शनिवार शाम लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या से आए कलाकारों ने प्रभावशाली संवादों के माध्यम से हनुमान जी के लंका पहुंचने से लेकर सोने की लंका जलाने तक के प्रसंग को जीवंत कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। मेला समिति के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता और महिला प्रभारी सौरभ गुप्ता उर्फ रवि मौजूद रहे। संवाद