फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी, ट्राॅमा सेंटर में तीन शिफ्टों में तैनात रहेगा स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली पर पटाखों से झुलसने व अन्य आपातकालीन घटनाओं के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर तीन शिफ्ट में स्टाफ तैनात रहेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में महिला और पुरुष बर्न वार्ड में विशेष रूप से बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा आपात स्थिति में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था अलग से की गई है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में 24 घंटे डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि दीपावली की रात को खासतौर पर पूरे स्टाफ को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें