शाहजहांपुर। बिसरात घाट स्थित हनुमत धाम पर बुधवार व बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। एक अप्रैल को प्रातः आठ बजे श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ होगा। दो अप्रैल को प्रातः नौ बजे प्रभु श्रीराम के राजतिलक कार्यक्रम के बाद रामचरित मानस के अखंड पाठ का समापन होगा। इसके बाद भंडारा व प्रसाद वितरण होगा। शाम 06:30 बजे से 09:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मुंबई से गायिका स्वाती मिश्रा एवं वृंदावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक राधिकेश आएंगे। संवाद