फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बड़ागांव ः साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना प्रधान की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां शाहजहांपुर हाईवे पर दोनों ओर स्थित गांवसभा बड़ागांव के लोगों ने इस बार प्रिया सैनी को प्रधान चुना है। उनके पास गांव के विकास को लेकर योजना है। उनकी प्राथमिकता गांव की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की है। कहना है कि ओवरहेड टैंक बनवाकर पेयजल व्यवस्था में सुधार लाएंगी।
विज्ञापन

गांव में पुराने पक्के तालाब, भवन आदि हैं। तालाब का सौंदर्यीकरण कराने से इन स्थानों को पर्यटक स्थल और पिकनिक प्वाइंट बनाया जा सकता है। बड़ागांव पुवायां से मात्र तीन किमी की दूरी पर है, इस कारण यहां पर्यटक स्थल बनने के बाद आय के स्रोत बढ़ने की पूरी संभावना है।
ग्राम पंचायत : बड़ागांव पुवायां
आबादी : 6500
मतदाता : 4250
साक्षरता : 60 प्रतिशत
पेशा : खेती, व्यापार
प्रमुख समस्याएं
- आबादी ज्यादा और सफाई कर्मी मात्र दो, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं
- बिजली की जर्जर लाइनें, इससे आपूर्ति बाधित
- रास्ते कुछ खराब, पुराने खड़ंजे
- बाजार और कुछ अन्य स्थानों पर जलभराव
- श्मशान घाट नहीं
गांव में काफी आबादी है और सफाईकर्मी सिर्फ दो हैं। इससे सफाई की दिक्कत होती है। सफाई कर्मियों की संख्या बढ़वाई जाएगी। इसके अलावा पेयजल के लिए एक और ओवरहेड टैंक बनवाया जाएगा। रास्तों को इंटरलॉकिंग कराना प्राथमिकता में है। उसके साथ ही नालियों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। - प्रिया सैनी, प्रधान गांवसभा बड़ागांव पुवायां
विज्ञापन

गांव में पानी का एक ओवरहेड टैंक बना हुआ है। इससे आधे गांव में पानी की सप्लाई होती है। आधे गांव में पेयजल की समस्या है। एक टंकी और बननी चाहिए। इसके अलावा तमाम लोगों के पास आवास और शौचालय नहीं है। इन्हें जल्द बनवाया जाए, जिससे गरीब तबके को सुविधा मिल सके। - शैलेश वैश्य, निवासी बड़ागांव पुवायां
गांव के अंदर बिजली लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। इससे आए दिन तार टूटकर गिरते हैं और बिजली बाधित होती है। तालाब में गंदगी है, सौंदर्यीकरण होना चाहिए। - सुंदर लाल, निवासी बड़ागांव, पुवायां
रास्तों में पुराना खड़ंजा पड़ा हुआ है अब इंटरलॉकिंग होना चाहिए। सफाई व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। पानी के लिए एक ओवरहेड टैंक बनना चाहिए। इससे पेयजल की समस्या समाप्त होगी। - अशोक कुमार, निवासी बड़ागांव, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें