फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे के पास मिला युवक का अधजला शव

Sat, 11 Mar 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के सामने रेलवे की बाउंड्री के अंदर 35 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला। उसकी पहचान जलालनगर के साबिर ने अपने बेटे आरिफ के रूप में की है। वह नशे का आदी बताया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवक का अधजला शव रेलवे बाउंड्री के अंदर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शाम को साबिर ने आकर उसकी पहचान की। चेहरा जला होने के कारण उन्होंने शर्ट से उसकी शिनाख्त की। वह दो बहनों में इकलौता भाई था।
एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर की गई है। आरिफ नशे का आदी था। वह अक्सर घर से गायब हो जाता था, इसलिए उसके परिवार के लोग उसे तलाश नहीं करते थे। उन्होंने बताया कि युवक के साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें