फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर कारोबारी झुलसा

Mon, 22 Feb 2016 08:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली की लाइन की चपेट में आकर एक कारोबारी बुरी तरह झुलस गए। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करीब 50 वर्षीय प्रेमचंद्र गुप्ता की परौर रोड पर सर्राफ और कपड़ों की दुकान है। वह अपनी दुकानों के ऊपर घर का निर्माण करा रहे हैं। उसी मकान के ऊपर से 33 केवी बिजली की गुजर रही है। सोमवार सुबह सात बजे वह दीवारों पर पानी डाल रहे थे। तभी करीब एक मीटर ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन ने प्रेमचंद्र को खींच लिया, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई। इससे लाइन में फाल्ट होने पर बिजली सप्लाई बंद हो गई, लेकिन कारोबारी के कपड़े जलते रहे। उनकी चीख सुनकर नीचे  दुकान पर मौजूद कारोबारी का पुत्र अनिल गुप्ता और पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंची और किसी तरह कपड़ों की आग बुझाई। मगर तब तक कारोबारी बुरी तरह झुलस चुके थे। परिवार वाले उन्हेेें लेकर बरेली चले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जाती है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना हे कि मोहल्लों से होकर गुजर रही बिजली की 33 केवी लाइन कई लोगों की जान ले चुकी है। मगर कई बार मांग करने के बाद विद्युत विभाग के लोग नहीं चेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें