माधव राव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही सीबीएसई इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स मीट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंकते हुए विजेता बनने की कोशिश की।
अंतिम दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कैंब्रिज कांवेंट पुवायां विजेता और डॉन एंड डोना उप विजेता रहा। छात्राओं की कबड्डी में माधव राव सिंधिया स्कूल विजेता और डॉ. जीएल कनौजिया उप विजेता बना। इसके अलावा 400 मीटर अंडर 19 बालक वर्ग की दौड़ में पवित्र नील, राम लखन, प्रिंस, अंडर 14 में ललित कुमार, गुरुपिंदर सिंह, यशपाल सिंह, विशाल सिंह, 200 मीटर अंडर 19 बालक वर्ग में मो. लवी, प्रदीप सिंह, दिव्यांश गुप्ता, अंडर 14 में ठाकुर सिंह, लवजिंदर सिंह, यशपाल सिंह, 100 मीटर की अंडर 14 बालक वर्ग में गुरुपिंदर सिंह और जितेंद्र सिंह, ठाकुर सिंह, विशाल सिंह, अंडर 19 में मो. लवी, मनमीत सिंह, गगनदीप सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
चार गुणा सौ मीटर बालिका वर्ग की रिले रेस में माधव राव सिंधिया स्कूल ने प्रथम, गोल्डन फ्लावर स्कूल ने द्वितीय और जीएल कनौजिया स्कूल ने तृतीय, बालक वर्ग में माधव राव सिंधिया स्कूल ने प्रथम, कैंब्रिज कांवेंट पुवायां ने द्वितीय और मारवाह माडर्न स्कूल ने तृतीय, बालक वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में सिंधिया स्कूल विजेता बना, जबकि कबड्डी में गुरुनानक स्कूल और खो-खो में बजाज स्कूल उप विजेता बना।
निर्णायक मंडल में गंगाराम प्रेमी, सुबोध शुक्ला, सैयद अफसर अली, एमआर पाल, सीपी सिंह, सरबजोत सिंह, आशीष दुबे, फैज खान, सतनाम सिंह, प्रियंका मिश्रा, मुस्तकीम खान, सचिन प्रेमी आदि का योगदान रहा। समापन पर टीएस आई मो. मुस्तकीम, बीएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रह्लाद राय अग्रवाल, डान एंड डोना के डायरेक्टर आलोक अंचल, मेजबान स्कूल के कानूनी सलाहकार नील जौहरी, गोल्डन स्कूल के डायरेक्टर हरदेव सिंह आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य मीरा भाटिया ने आभार जताया।