फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन यात्रा में सजा गुरु जी का दीवान

Mon, 29 Dec 2014 07:42 PM IST
रामपुर कलांं (श्ााहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा में आए संतों ने कहा कि महापुरुष दूसरों का भला करने के लिए ही शरीर धारण करते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी ने लोगों को सच्चा मार्ग दिखाया।
विज्ञापन

गांव रामपुर गुरुद्वारे से निकाली गई यात्रा का गांव के अलावा खुटार के मुख्य चौराहे पर धींगड़ा मेडिकल स्टोर, गुरुनानक ऑटो फ्यूल सेंटर, खालसा फेडरेशन पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, अरुण शुक्ला, गुरुसेवक सिंह, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह खिंडा, डॉ. जीएस थिंद, निरवैर सिंह, विक्रमजीत सिंह, बल्देव सिंह, अनिल गुप्ता, पाल सिंह आदि ने स्वागत कर जलपान कराया।
इसके अलावा गांव मलिका खमरिया गदियाना, बंडा, खखरा, तेंदुआ आदि में कीर्तन यात्रा में शामिल कलाकारों ने गतका, तलवारबाजी सहित अन्य कलाओं का प्रदर्शन किया। यात्रा में गुरु जी का भव्य दीवान सजाया गया। पंच प्यारे भी आकर्षण का केंद्र रहे। कीर्तन यात्रा देर शाम रामपुर कलां में आकर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा की समाप्ति पर गुरुद्वारे में आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया जिसे देखने के लिए काफी भीड़ जुटी। यात्रा में काफी संख्या में संगत ने भाग लिया और कई जगह लंगर लगाकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें