फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने 17 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शाह क्लब में मैच के दौरान शार्ट खेलता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित शाह क्लब के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने शाह क्लब को 17 रन से हरा दिया। विजेता टीम के बल्लेबाजों व गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 10 विकेट खोकर 192 रन बनाए। आर्यन वर्मा ने 40 और सूर्या ने 33 रनों की पारी खेली। कबीर रजा ने 18 रनों का योगदान दिया।
शाह क्लब की ओर से उदित कपूर ने तीन विकेट लिए। काव्य ने दो, जबकि निहाल वर्मा, समर चौहान और आयुष ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह क्लब की टीम 10 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। निहाल वर्मा ने 32 रन बनाए। मयंक कुमार ने 18 और अरनव कुशवाहा ने 26 रन का योगदान दिया। गुर्जर क्रिकेट अकादमी की ओर से अभि सिंह, आतिफ मंसूरी और आर्यन सिंह ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह गुर्जर अकादमी ने मुकाबला 17 रनों से अपने नाम कर लिया। कोच अभय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें