शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र स्थित मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने बरेली की टीम को चार रनों से हरा दिया।
अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 241 रन बनाए। टीम के लिए अंश सिंह ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 50 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम के कप्तान कुशाग्र ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने 73 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों का पतन जारी रहा। टीम 27.5 ओवर में दस विकेट खोकर मात्र 237 रन ही बना पाई। टीम केवल चार रनों से मैच हार गई। संवाद