फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली के लिए तरस रहा गुरगवां...फसलों की सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
जलालाबाद में एसडीएम को ज्ञापन देते गुरगवां के ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
जलालाबाद। पिछले एक सप्ताह से बिजली न आने से परेशान गुरगवां गांव के ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रभात राय को दिया। ज्ञापन में विद्युत निगम की लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि किसी खराबी के चलते गांव में छह-सात दिनों से बिजली सप्लाई ठप है लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। बिजली न मिलने से बच्चों की पढ़ाई चौपट है। खेती-किसानी से जुड़े लोग फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विद्युत निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते और कई बार फोन करने पर उस नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल देते हैं।
गांव के करीब 50 से ज्यादा फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाले जा चुके हैं। इस कारण कहीं फॉल्ट होने पर वे लोग इसकी जानकारी भी नहीं दे पाते हैं। ज्ञापन में मांग की है कि गांव की ठप पड़ी बिजली व्यवस्था को सुचारु कराया जाए तथा लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांगों पर तत्काल कदम न उठाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। एसडीएम ने एसडीओ से बात कर नाराजगी जताई और रवैये में सुधार कर गांव की बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देश का पालन न करने पर रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में अभय परमार, अभिषेक सिंह, विपिन सिंह, राहुल चौहान, प्रियांशु शुक्ला, मोहित श्रीवास्तव, अक्षय परमार पंकज वर्मा, अनुज सिंह, ऋतिक पांडेय, सौरभ सिंह, शोभित मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें