फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सत्तापक्ष के नेता के गनर ने नगर निगम कर्मी के जड़े थप्पड़, हंगामा

Fri, 27 Dec 2024 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सिपाहियों से  विवाद के बाद कोतवाली में खड़े नगर निगम के कर्मचारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में लिपिक अमरदीप को सत्तापक्ष के एक नेता के गनर ने थप्पड़ जड़ दिया। नाराज कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए चौक कोतवाली में जाकर विरोध जताया। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मेहमान शाह निवासी अमरदीप नगर निगम में लिपिक हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से ड्यूटी आ रहे थे। रास्ते में अनजान चौकी के पास गलत दिशा में आए बाइक सवार पुलिसकर्मियों से उनकी बाइक टकराते बची। आरोप है कि एक सिपाही ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और जातिसूचक गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी।
अमरदीप ने अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद चौक कोतवाली में जाकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मी सत्ता पक्ष के एक नेता के गनर बताया जा रहा है। चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें