फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीएस कानून के खिलाफ आज से चरणबद्ध आंदोलन

Sun, 15 Nov 2015 11:06 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे जीटीएस कानून को पूरे देश में एक ही तरह से लागू करने की मांग को लेकर उप्र आदर्श व्यापार मंडल 16 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत करेगा। इसकी सफलता को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को यहां व्यापारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

इस संबंध मे संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि जीटीएस कानून का व्यापारी समुदाय स्वागत करता है परंतु पूरे देश में इसका स्वरूप एक ही तरह तथा एक ही स्तर का हो। इसे एक टैक्स, एक कानून, एक समान कर की दर तथा एक प्राधिकरण की अवधारणा के साथ पूरे देश मे एक साथ लागू किया जाना चाहिए। बोले कि इसी मांग को लेकर इनका संगठन 16 नवंबर से पूरे प्रदेश के हर जिले मे पैदल मार्च, मशाल जलूस, ज्ञापन आदि आंदोलन चलायेगा। उन्होंने बताया कि नगर के व्यापारी इसी मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देगें। इस दौरान उन्होने पूरे जिले मे चलाये वाले इस आन्दोलन की रूपरेखा तय करने को विचार विमर्श किया। इस मौके पर जिला महासचिव रमेश शुक्ल, बालकृष्ण रस्तोगी के अलावा तहसील अध्यक्ष पंकज वर्मा, कमल किशोर गुप्ता, ओमकार वर्मा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें