फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीएसटी टीम का लोहा व्यापारी की दुकान पर छापा

Mon, 24 Feb 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में जांच करती जीएसटी की टीम। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
पुवायां। जीएसटी एसआईबी की टीम ने रविवार शाम चार बजे पुवायां के अरविंद गुप्ता के प्रतिष्ठान एके ट्रेडर्स पर छापा मारा। दुकान पर लोहा उतार रहे एक ट्रक और चालक को टीम के सदस्य शाहजहांपुर ले गए हैं।
विज्ञापन

जीएसटी एसआईबी की टीम ने चार बजे पुवायां पहुंचकर एके ट्रेडर्स पर लोहा उतार रहे ट्रक चालक से पूछताछ की और इसके बाद चालक और ट्रक को शाहजहांपुर भेज दिया गया। टीम के सदस्यों ने दुकान पर जांच शुरू कर दी। दुकान स्वामी से खरीद और बिक्री का ब्योरा मांगा गया है, जिसकी जांच चल रही है। सूचना पाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, महामंत्री कपिल गुप्ता, मंगल मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा सहित कई व्यापार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
जीएसटी की एसआईबी बरेली के डिप्टी कमिश्नर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि बिहार की फर्म से लोहा दिल्ली सप्लाई किया गया था। दिल्ली की फर्म से लोहा लखनऊ सप्लाई किया गया था, लेकिन लोहा पुवायां में उतार लिया गया। रविवार सुबह लखनऊ मुख्यालय को फर्जीवाड़े की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर उनके साथ असिस्टेंट कमिश्नर वेदप्रकाश शुक्ला, शाहजहांपुर के सचल दल प्रभारी रणधीर सिंह अन्य कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ पुवायां पहुंचकर ट्रक और चालक को पकड़ लिया गया है। ट्रक चालक के पास से मिले बिल की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि जिन फर्मों से लोहा सप्लाई दिखाया गया है, वह एक माह पहले ही सक्रिय हुई हैं। जांच टीम के मुताबिक जांच देर रात तक चलने की संभावना है। जांच में जो तथ्स मिलेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, फर्म स्वामी अरविंद गुप्ता का कहना है कि जो माल उतर रहा था, उसका बिल टीम को दे दिया गया है। जांच की जा रही है, कोई गड़बड़ी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें