शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना के मामले में जीआरपी ने थाना रामचंद्र मिशन के अहमदपुर निवासी सायमा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें बताया कि वह अपने पति के साथ उत्तराखंड जा रहीं थीं। ट्रेन छूट जाने के कारण स्टेशन परिसर में भाई और पति के साथ खड़ी थीं। तभी कुछ युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। इस बीच विवाद में उनके पति के हाथ में चाकू लगा। फोन भी टूट गया। पहले मामला सदर थाने में दर्ज किया गया था जिसके बाद जीआरपी ट्रांसफर किया गया। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ जीआरपी हरिकेश यादव ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी। संवाद